फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गंगा दशहरा मेले के लिए पुलिस ने कसी कमर

गंगा दशहरा मेले के लिए पुलिस ने कसी कमर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा मेले के लिए पुलिस ने कसी कमर
गंगा दशहरा मेले पर जाम से निपटने को कसी कमर
विज्ञापन


हापुड़। गंगा दशहरा पर ब्रजघाट और गढ़ में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के समक्ष बड़ी चुनौती है। हालांकि मेले में व्यवस्था और जाम को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार से गंगा दशहरा मेले की शुरूआत हो रही है। मेले में करीब दस लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मेले में सुरक्षा और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम अदिति सिंह ने पांच अधिकारियों की तैनाती की है। आठ नोडल अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित कार्यों की निगरानी करेंगे।

मेले में 24 घंटे अधिकारी रहेंगे तैनात
मेले में व्यवस्था देखने के लिए अधिकारियों की दो पालियों में तैनाती की है। घाट स्थित कंट्रोल रूम पर हापुड़ के तहसीलदार मनोज कुमार और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार, मुख्य घाट पर व्यवस्था देखने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता और जिला युवा कल्याण अधिकारी मदनपाल सिंह, नावों के संचालन की देखरेख के लिए जिला विकास अधिकारी संजय कुमार और भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र सिंह, ब्रजघाट पुल पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद, ब्रजघाट के अंतरीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी कलेक्टर पंकज कुमार सक्सेना और उप कृषि निदेशक एएन मिश्र को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



जाम से निपटने को बड़े वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट --
जाम की समस्या से निपटने के लिए सोमवार दोपहर से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। बदले रूट के तहत मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद, दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, संभल, हसनपुर से चंदौसी से होकर वाहनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले पिलखुवा, कुचेसर चौपला, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, संभल, हसनपुर के रास्ते से मुरादाबाद जाएंगे वाहन। मेरठ से गढ़ की ओर जाने वाले वाहन किठौर चौराहा, किला परिक्षितगढ़, मवाना से बिजनौर के रास्ते से निकलेंगे। बुलंदशहर के स्याना से गढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed