{"_id":"5b75cd5742c79214ea412213","slug":"151534446935-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को जाम से निजात दिलाना प्राथमिकता: एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को जाम से निजात दिलाना प्राथमिकता: एडीएम
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को जाम से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता: एडीएम
हापुड़। सड़क सुरक्षा निगरानी समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने कहा कि जिले को जाम से निजात दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। खासकर पिलखुवा में लगने वाले जाम की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए उनके कारणों की पहचान कर एहतियातन उपाय किए जाएं। साथ ही निर्देश दिया कि यातायात नियमों का हरहाल में पालन कराया जाए।
बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि इस वर्ष जिले में 210 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 135 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है, 186 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 11 ब्लैक स्टॉप को चिंह्ति कर दुर्घटना रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 75 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 139 डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि 346 ओवर लोड वाहनों के चालान किए गए। एएसपी राममोहन सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में ट्रक यूनियन के प्रतिनिधि सचिव सरदार खेम सिंह सहारा ने मेरठ रोड और तहसील चौराहे पर गड्ढों के कारण आ रही समस्या को उठाया। वहाब चौधरी ने कहा कि चौराहे से 100 मीटर दूरी पर यात्री शेड बनाने का दावा किया गया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ। इस पर अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने दोनों समस्याओं को लेकर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर यातायात प्रभारी तहजिबुल हसन के अलावा ब्रजभूषण त्यागी, पवन त्यागी, राम आसरे तिवारी, राकेश सिंहल, आरके गुप्ता, धर्मवीर त्यागी, तेजवीर सिंह, कपिल कंसल व धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।