फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बंदरिशें तोड़ प्रेमी के पास पहुंची युवती

बंदरिशें तोड़ प्रेमी के पास पहुंची युवती

Wed, 09 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बंदरिशें तोड़ प्रेमी के पास पहुंची युवती
बंदिशें तोड़ प्रेमी के पास पहुंची युवती
विज्ञापन


हापुड़। डेढ़ वर्ष पहले एक अस्पताल में पनपे प्यार पर पहरा बैठा तो बंदिशें तोड़ युवती प्रेमी के पास रहने साहिबाबाद से हापुड़ आ गई। भनक लगते ही युवती के परिजन भी तलाश करते हुए हापुड़ पहुंच गए। युवक युवती के अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो पक्षों को कोतवाली ले आयी।
जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक अपनी बहन का इलाज कराने दिल्ली स्थित एक अस्पताल गया था। उसी अस्पताल में साहिबाबाद क्षेत्र के रजनीगंधा अपार्टमेंट निवासी एक युवती भी अपने परिजनों के साथ अपनी बहन का इलाज कराने आई थी। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ना शुरू हो गया। अस्पताल से छुट्टी के बाद दोनों की फोन पर बातें और मिलना-जुलना जारी रहा। कुछ दिन पहले युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई, लेकिन दोनों के अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण परिजन आग बबूला हो गए। उसके बाद परिजनों ने युवती पर बंदिशें लगा दी। उसके बाद युवती रविवार रात मौका देखकर अपने घर से भागकर हापुड़ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने तो उसे अपना लिया, लेकिन पुत्री के परिजन उसे तलाशते हुए हापुड़ पहुंच गए। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान मोहल्ले में काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जिससे तनाव व्याप्त हो गया। किसी ने फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण इस सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि युवती के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर वह बालिग है। हालांकि मामले की जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed