{"_id":"5ac66c7c4f1c1bc6618b5b69","slug":"141522953340-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव की भेंट चढ़ी 45 लाख की संपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव की भेंट चढ़ी 45 लाख की संपति
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रव की भेंट चढ़ी 45 लाख की संपत्ति
हापुड़। दो अप्रैल को हापुड़ जिले में हुए उपद्रव में उपद्रवियों द्वारा जिले में करीब 45 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट की गई। पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है।
सोमवार को भारत बंद के आह्वान के बाद हापुड़ में भड़की हिंसा के दौरान जमकर उपद्रव हुआ था। इसमें सबसे अधिक निशाना वाहनों को बनाया गया। तीन बसों के साथ कई और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। दोपहर बाद तक चले इस उपद्रव में हालात शांत होने में करीब 6 घंटे लगे। उधर, गढ़ में भी बलवाईयों ने उपद्रव मचाया।
इस मामले में शासन ने जिले स्तर पर नुकसान की रिपोर्ट तलब की थी। इसी आधार पर लोगों से आई शिकायतों और सरकारी संपत्ति को नुकसान का आकलन किया गया।
एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि उपद्रवियों ने जिले में करीब 45 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसमें करीब 13 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति थी जिसमें रोडवेज की बसें आदि शामिल हैं। जबकि हापुड़ शहर में 29.50 लाख रुपये की निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा 2.5 लाख की कुल संपत्ति का नुकसान गढ़ तहसील में किया गया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।