फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   135 kg of adulterated cream caught in raid, destroyed by digging a pit

Hapur News: छापा मारकर 135 किलोग्राम मिलावटी क्रीम पकड़ी, गड्ढा कराकर कराई नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
135 kg of adulterated cream caught in raid, destroyed by digging a pit
गांव वनखंडा में खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान सील किये रिफाइंड तेल के टिन। संवाद
हापुड़। मिलावटी क्रीम के शक पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गांव बनखंडा में छापा मारा। टीम ने क्रीम बनाने में इस्तेमाल हो रहे रिफाइंड सोयाबीन तेल और वनस्पति घी के 37 टीन सीज किए हैं। पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। साथ ही 135 किलोग्राम क्रीम को नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने डीएम कविता मीना से शिकायत की थी कि गांव बनखंडा में दूध के स्थान पर मिलावट करके क्रीम बनाई जा रही है। इसमें रिफाइंड सोयाबीन तेल, वनस्पति घी और अन्य सामग्री मिलाई जा रही है। इससे लोगों की सेहत को नुकसान पहुंच रहा है। डीएम के आदेश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची और जांच कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि गांव बनखंडा में तुषार शर्मा के प्रतिष्ठान पर जांच की गई। मौके पर करीब 135 किलोग्राम मिलावटी क्रीम पकड़ी गई। इसे गड्ढा कराकर दबवा दिया गया है। इस क्रीम में रिफाइंड सोयाबीन तेल, वनस्पति घी और दही की मिलावट की बात सामने आई है। इसके बाद मौके पर रखे 24 टीन वनस्पति घी और 13 रिफाइंड सोयाबीन तेल के 13 टीन को सीज किया गया। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही तैयार क्रीम के दो, एक रिफाइंड सोयाबीन तेल, एक वनस्पति घी और दही का एक नमूना लिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गड्ढा खोदवाकर कार्रवाई कराने को लेकर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल किया। लोगों का आरोप है कि आसपास के कुछ युवकों से गड्ढा कराया गया। हालांकि, विभाग का कहना है कि मौके पर पहले से ही गड्ढा था और तैयार क्रीम को उसमें डलवाकर मिट्टी डाली गई है।

मामले में सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार का कहना है कि मिलावट को लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

गांव वनखंडा में खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान सील किये रिफाइंड तेल के टिन। संवाद

गांव वनखंडा में खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान सील किये रिफाइंड तेल के टिन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed