{"_id":"5b6356634f1c1b07788b7598","slug":"131533236835-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज, उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी, 25 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज, उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी, 25 सैंपल भरे
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज, उर्वरकों की दुकानों पर छापा, 25 सैंपल भरे
हापुड़। डीएम के निर्देश पर जिले के चारों ब्लॉकों में गठित चार टीमों ने 53 बीज-उर्वरकों की दुकान पर छापा मारा। टीम ने 25 सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा। कार्रवाई के दौरान दुकान बंद कर भागे 18 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर जिले के चारों ब्लाकों में टीमों का गठन किया गया। सिंभावली में भूमि संरक्षण अधिकारी और तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर, गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में एसडीएम ज्योति राय और जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह, धौलाना में जिला कृषि रक्षा अधिकारी दिव्या मौर्या, हापुड़ में उपकृषि निर्देशक एएन मिश्रा ने टीम के साथ कीटनाशक और उर्वरकों की दुकानों की जांच की गई। जांच में 53 दुकानों से उर्वरक के 19 और बीज के 6 सैंपल एकत्रित किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गढ़मुक्तेश्वर में सात, सिंभावली में सात, धौलाना में दो और हापुड़ में दो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। इस पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिया है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।