फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शाबाश गढ़ के वोटर

शाबाश गढ़ के वोटर

Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
शाबाश गढ़ के वोटर
शबाश गढ़ के मतदाताओं
विज्ञापन

- गढ़ में रिकार्ड 70.44 फीसदी मतदान
- युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने बड़े उत्साह के साथ किया मतदान
भूतेश्वर प्रसाद शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र से जुड़े जिंदादिल लोगों ने नगर निकाय से जुड़े लोकतंत्र के महापर्व का उत्सव भी बड़े जोश और उल्लास के साथ मनाया। गढ़ में नगर निकाय के प्रथम चरण की वोटिंग में युवा, महिलाएं और बुर्जुर्गों ने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। 7:30 बजे शुरू हुए मतदान के दौरान बूथों पर इक्का-दुक्का वोटर ही नजर आए लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मतदाताओं की लाइन भी बढ़ती गई और साथ ही मतदान का प्रतिशत भी।
प्रदेश के बाद नगर निकायों की पंचायत को लेकर हुई वोटिंग में , दूसरी बार ऐसा मौका आया जब मतदान के लिए लाइन में लगने को समय की बर्बादी समझने वाले सभी वर्गों के वोटर बड़े जोश के साथ अपने घरों से मतदान करने को पोलिंग बूथों पर पहुंचे। किसी ने घूंघट तो किसी ने बुर्के के नकाब की आड़ में बैलेट पेपर पर ठप्पा लगाया। लंबी लाइन लगी होने सेे वोटरों को एक घंटा से भी अधिक समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उनमें वोटिंग को लेकर अजीब सी खुशी और उत्साह बना हुआ था। बुजुर्गों से लेकर मरीज, दिव्यांग, महिला और यूथ ब्रिगेड ने गर्मजोशी के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोटिंग किया, जिसके चलते देर शाम तक बूथों पर लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन


घंटों लाइन में लगे मतदाता
मतदाताओं में मतदान को लेकर इतना उत्साह था कि उन्हें घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। घंटों लाइन में लगने के बाद भी मतदाताओं के चेहरे पर सिकन नहीं थी। मतदाताओं का कहना था कि वह गढ़ के विकास के लिए मतदान देने आए है। गढ़ के मतदाताओं ने पिलखुवा और हापुड़ के मतदाताओं को पछाड़ते हुए अच्छा मतदान किया। प्रारंभिक तौर के आंकड़ों के मुताबिक पिलखुवा में 64.72 और हापुड़ में महज 52 फीसदी वोटिंग हो पाई है। जबकि गढ़ पालिका क्षेत्र में 70.42 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक के निकाय चुनाव में सर्वाधिक रहा है। इससे पहले भी पिछले विधानसभा चुनाव में गढ़ क्षेत्र ने फर्स्ट डिवीजन के साथ सर्वाधिक वोटिंग कर जनपद हापुड़ को टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने जताया मतदाताओं का आभार
एसडीएम मीनू राणा ने शांतिपूर्ण और रिकॉर्डतोड़ मतदान के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया है, जिनका कहना है कि सभी वर्गों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की है।

सीओ संतोष मिश्रा का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के साथ ही सभी वर्गों के सहयोग से मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कोई वारदात नहीं हो पाई। पोलिंग बूथों से लेकर आवागमन वाले रास्तों पर भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबदस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed