फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसान उत्पीड़न के विरोध में भाकियू ने हाईवे पर चक्का जाम किया

किसान उत्पीड़न के विरोध में भाकियू ने हाईवे पर चक्का जाम किया

Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
किसान उत्पीड़न के विरोध में भाकियू ने हाईवे पर चक्का जाम किया
किसान उत्पीड़न पर भड़की भाकियू, हाईवे पर चक्का जाम
विज्ञापन


किसान उत्पीड़न के विरोध में भाकियू ने बुधवार को गढ़ और सिंभावली में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में किसानों पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। करीब दो घंटे तक कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर आवागमन ठप रखा।

इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और तहसीलदार को दिया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाकियू ने गढ़ में मंडलीय प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, सचिव रामपाल चौहान, जिला सचिव दिनेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी, सिंभावली में राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब नौ बजे नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में हुई पुलिस फायरिंग में निर्दोष किसानों की मौत होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सतबीर सिंह, धनवीर शास्त्री और दिनेश खेड़ा ने आरोप लगाया कि किसान हित की दुहाई देकर केंद्र और प्रदेश की सत्ता हथियाने वाली भाजपा आज किसान वर्ग का खुला उत्पीड़न करा रही है। इसके चलते मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी समेत सभी राज्यों में कर्ज के बोझ तले दबे किसान खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष अय्यूब प्रधान, मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, तहसील अध्यक्ष राकेश प्रधान ने किसानों के उत्पीड़न पर पूरी तरह रोक न लगने की दशा में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

महेश केवट, हरजीत सिंह, इफ्तेखार, कृष्ण गिरि, कृपाराम राणा, नीरज तोमर ने ब्रजघाट टोल प्लाजा पर लठैतों द्वारा की जा रही अवैध वसूली और गंगा किनारे धड़ल्ले से हो रहे बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की।

सिंभावली में एसडीएम मीनू राणा, सीओ एसपी दूबे, गढ़ में तहसीलदार सुभाष सिंह को पीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इसके बाद करीब 11 बजे कार्यकर्ता

हाईवे पर किया योगाभ्यास
प्रदर्शन के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने योग दिवस के अवसर पर सड़क पर ही योगाभ्यास किया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारों के बीच कार्यकर्ता योग के विभिन्न आसन करते दिखे।

एंबुलेंस को भी रोका
सुबह 9 से 11 बजे तक भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। इससे हाईवे की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। महिला-बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों समेत इधर उधर जा रहे यात्रियों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।


चक्का जाम में एंबुलेंस फंसने से उसमें सवार रोगी पीड़ा से बुरी तरह कराहने लगा। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता कर एंबुलेंस को किसी तरह निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed