फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   12-Year-Old Boy Dies After Being Hit by Unidentified Vehicle on NH-9

Hapur Accident: एनएच-9 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत, माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल

Sat, 30 May 2026 10:57 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 30 May 2026 10:57 AM IST
सार

पिलखुवा थाना क्षेत्र के मुंशीनगर धोबीघाट निवासी शकिर (40) अपनी पत्नी शाइस्ता (36), पुत्र सुभान (12) और पुत्री सनाया (9) के साथ बाइक से पिलखुवा से नहटौर (बिजनौर) जा रहे थे।

विज्ञापन
12-Year-Old Boy Dies After Being Hit by Unidentified Vehicle on NH-9
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर बेचैनी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


पिलखुवा थाना क्षेत्र के मुंशीनगर धोबीघाट निवासी शकिर (40) अपनी पत्नी शाइस्ता (36), पुत्र सुभान (12) और पुत्री सनाया (9) के साथ बाइक से पिलखुवा से नहटौर (बिजनौर) जा रहे थे। सुबह करीब 7:45 बजे जब वे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में उप कृषि मंडी के सामने एनएच-9 पर पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकिर, शाइस्ता और सनाया घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि  मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed