{"_id":"5cab97d5bdec22764d26fc04","slug":"11554749397-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
गढ़मुक्तेश्वर। अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार युवकों को दबोच लिया, जिनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकों समेत तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है।
वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को गढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ब्रजघाट गंगानगरी के शिवचौक के पास से बाइक चोरी कर भाग रहे मुजफ्फर निवासी सिकंदराबाद और इलियास अल्लीपुर खरखौदा को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया, जिनके कब्जे से दो बाइक, तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चाकू और पेंचकस बरामद हुआ है। इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हाइवे किनारे बदरखा मोड़ के पास चोरी की बाइक के साथ सोनू हापुड़ को दबोच लिया। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने दीपक निवासी हापुड़ को भी दबोच लिया, जिसने फर्जी आरसी तैयार कराते हुए चोरी की बाइक को 6 हजार में सोनू को बेचा था।
इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि पकड़े गए चारों युवक अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो आसपास के जिलों में बाइक चोरी की कई वारदात कर चुके हैं। बंदियों के कब्जे से दो फर्जी नंबर प्लेट और शपथ पत्र से जुड़ा फर्जी सेल लेटर भी बरामद हुआ है। जिन्हें संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।