फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलो ने रूट मार्च निकाला

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलो ने रूट मार्च निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलो ने रूट मार्च निकाला
चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने रूट मार्च निकाला
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और आईटीबीपी ने नगर समेत विभिन्न गांवों में रूट मार्च किया, जिन्होंने गड़बड़ी की कोशिश करने और अफवाह फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसआई जयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सोमवार को आईटीबीपी के जवानों ने गढ़ नगर समेत नानपुर चौकी क्षेत्र के हिरनपुरा, लोधीपुर छपका, सादुल्लापुर लोधी, लड़पुरा समेत कई गांवों में रूट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने, गड़बड़ी की कोशिश करने और अनर्गल अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसआई जयपाल सिंह रावत ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। एसएसआई ने लोगों से संदिग्धों पर नजर रखने और तुरंत पुलिस को सूचना देने का भी आह्वान किया। इसके अलावा बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष रवि रतन ने गढ़-स्याना रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed