{"_id":"5b75cd5c42c79213344328cd","slug":"11534446940-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान के लिए भूख हड़ताल पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान के लिए भूख हड़ताल पर बैठे किसान
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान के लिए भूख हड़ताल पर बैठे किसान
गढ़मुक्तेश्वर। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष समेत पांच किसान बुधवार से सिंभावली गन्ना सहकारी समिति परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। किसानों ने भुगतान न होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष अमित शर्मा का कहना है सिंभावली शुगर मिल पर किसानों के गन्ना भुगतान का करीब 257 करोड़ रुपया बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान न मिलने के चलते किसानों को राजमर्रा की जरूरतों समेत बच्चों की पढ़ाई और त्योहारों के खर्च के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है। जब तक मिल प्रबंधन बकाया गन्ना भुगतान नहीं देता, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल में आमिर चौधरी, रेशांत त्यागी, आबिद , आसिम खत्री शामिल रहे। इसके अलावा मोहित नागर, सचिन त्यागी, मुन्नू कुमार, भोले जाटव, गौरव शर्मा, मंजीत, राहुल, चंद्रपाल नागर, आदेश त्यागी भी मौजूद रहे।