फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली चैकिंग के दौरान एक युवक की जान गई

बिजली चैकिंग के दौरान एक युवक की जान गई

Sat, 18 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली चैकिंग के दौरान एक युवक की जान गई
बिजली चेकिंग के दौरान युवक की जान गई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बिजली चेकिंग के दौरान खंभे से केबल उतारने के दौरान युवक की गिरने से मौत हो गई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ हंगामा किया। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर सिंभावली में शुक्रवार को पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी बिजली चेकिंग के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि चेकिंग के दौरान कर्मचारी अवैध उगाही करते हुए उपभोक्ताओं को हड़का रहे थे। इसी दौरान कर्मचारी संतराम के घर पहुंचे। जहां संतराम का 25 वर्षीय बेटा मुकेश मौजूद था। कर्मचारियों ने बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए उस पर तुरंत केबल उतारने का दबाव बनाया। केबल न उतारने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि रिपोर्ट के डर से मुकेश हड़बड़ी में छत पर चढ़कर खंभे से केबल खींचने लगा। इसी दौरान करंट लगने से वह छत से सड़क पर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू की दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई बबलू ने घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कौशल, रजत व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं अवर अभियंता सुधीर कुमार का कहना है कि अवकाश होने के चलते कोई टीम चेकिंग के लिए नहीं भेजी गई थी, वह भी विभागीय स्तर से मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत भाकियू का हंगामा
फरीदपुर सिंभावली में युवक की मौत के बाद भाकियू के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मुआवजा न मिलने पर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम ज्योति राय और सीओ संतोष मिश्रा सिंभावली थाने पहुंच गए। एसडीएम ज्योति राय ने परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम ज्योति राय ने बताया मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को विभागीय स्तर से हर संभव सहायता भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed