फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हापुड़-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चटकी लाइन,हादसा टला

हापुड़-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चटकी लाइन,हादसा टला

Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
हापुड़-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चटकी लाइन,हादसा टला

विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 21एचपीआर पीएच-03
हापुड़-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चटकी लाइन, हादसा टला
-पेट्रोलिंग पर निकले की मैन ने चटकी रेलवे लाइन देखकर गेट मैन को दी सूचना
-आधा घंटे प्रभावित रहा रेलमार्ग, फैजाबाद एक्सप्रेस हुई प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिल्ली को जाने वाली अप रेलवे लाइन पर फाटक संख्या 75 व 76 के बीच बुधवार सुबह फ्रेक्चर होने से एक बार फिर, की मैन की सावधानी से रेल हादसा होने से बच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक सही कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक रेलमार्ग प्रभावित रहा।
उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद पटरियों की मरम्मत पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद पटरियों की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। हापुड़-दिल्ली डाउन रेलवे लाइन पर करीब 20 दिन पूर्व रातभर ट्रेनें टूटी पटरी से गुजरती रही थी। हालांकि रेल हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हापुड़-दिल्ली अप लाइन के फाटक संख्या 75 व 76 के बीच पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग को निकले की मैन को पटरी चटकी देखी तो उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने गेटमैन को दी। इसके बाद गेटमैन ने रेलवे स्टेशन पर सूचना दी, सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैक पर कॉशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। इसके बाद करीब आधा घंटे कार्य करने के बाद ट्रैक को सुचारू रूप से शुरू किया। इस दौरान फैजाबाद से दिल्ली जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस को आधा घंटे के लिए रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

डीआरएम अजय कुमार सिंहल का कहना है कि पेट्रोलिंग पर निकले की मैन ने समय से ही फ्रेक्चर ट्रैक को देख लिया था, जिसकी उसने स्टेशन अधिकारियों को सूचना दे दी थी। जिसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधा घंटे बाद ट्रैक को सुचारू रूप से शुरू करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed