फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   इस बार कड़ाके की ठंड को रहे तैयार

इस बार कड़ाके की ठंड को रहे तैयार

Tue, 14 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
इस बार कड़ाके की ठंड को रहे तैयार
इस बार कड़ाके की ठंड झेलने को रहें तैयार
विज्ञापन

हापुड़। भयंकर गर्मी और धुंध के बाद अबकी हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी के लिए भी आप तैयार रहिये। इस बार पिछले साल की अपेक्षा कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस माह के तीसरे सप्ताह से इसका असर भी दिखना शुरू हो जाएगा। पश्चिमी उतर प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान कोहरा भी लोगों को खासा परेशान करेगा।
प्रकृति से छेड़छाड़ का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव मौसम पर पड़ा है। इस बार मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ठंड अधिक पड़ेगी। श्री बल्लभपंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी मनोज आत्रेय का कहना है कि इस बार गर्मी ने रिकार्ड तोड़े हैं। अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। इसी तरह इस बार न्यूनतम तापमान काफी नीचे लुढ़क सकता है। इसके पीछे भूमि का अत्यधिक दोहन और अंधाधुंध पेड़ों के कटान को माना जा रहा है। लेकिन अब सुबह-शाम ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। अब तक करीब 27 डिग्री सेल्सियस है जो तेजी से 20 के आसपास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


कोहरा दे रहा संकेत
कोहरा पड़ना शुरू हो चुका है, जो ठंड के इशारे को दर्शा रहा है। इस माह के अंतिम में कोहरा और अधिक बढ़ जाएगी। अक्सर 15 से 20 दिन तक कोहरा छाया रहता है, लेकिन इस बार कोहरा दो माह तक रह सकता है। इस बार पाला पड़ने के भी पूरे आसार हैं और शीतलहर पिछले वर्षों की अपेक्षा करीब 20 प्रतिशत तक अधिक चलेगी। कोहरे की दृश्यता क्षमता भी कम रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों को होगा लाभ--
कृषि विशेषज्ञ प्रवेश त्यागी कहते हैं कि अधिक ठंड से जनजीवन भले ही प्रभावित हो लेकिन इससे फसलों को लाभ होगा। गेहूं की फसल भी अच्छी होगी। कई साल से ठंड कम होने के कारण उत्पादन कम रहता है। अन्य फसलों के लिए भी ठंड संजीवनी बनकर आएगी। सर्दी के मौसम में अधिक ठंड पड़ना फसलों के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed