फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ब्रजघाट गंगा में मूर्ति विसर्जन पर कोई रोकटोक नहीं

ब्रजघाट गंगा में मूर्ति विसर्जन पर कोई रोकटोक नहीं

Sun, 27 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में मूर्ति विसर्जन पर कोई रोकटोक नहीं
एनजीटी के आदेश पर आस्था पड़ रही भारी
विज्ञापन


- गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोकटोक नहीं होने से जलीय जीव को खतरा
- एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेश की भी श्रद्धालुओं को नही परवाह

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा को प्रदूषित होने से रोकने के लिए एनजीटी के आदेश पर आस्था भारी पड़ रही है। ब्रजघाट गंगा में गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन धड़ल्ले से जारी है लेकिन पुलिस-प्रशासन इसकी सुध लेने जहमत नहीं उठा रहा है। इसके चलते केमिकल के इस्तेमाल से बनीं मूर्तियां जलीय जीव जंतुओं के लिए भी गंभीर खतरा बन रही हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार मोक्ष दायिनी गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए योजनाएं चला रही हैं लेकिन प्रतिवर्ष भारी भरकम रकम खर्च करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी और हाईकोर्ट ने गंगा में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाई हुई है। लेकिन प्रशासन की बेरुखी के चलते मूर्तियों का विसर्जन थम नहंी रहा है, जिससे मानवमित्र डॉल्फिन समेत गंगा में रहने वाले दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीव जंतुओं को खतरा बढ़ रहा है। गौर किया जाए तो पिछले तीन सालों के भीतर क्षेत्रीय समेत महानगरों से आने वाले भक्त मूर्तियों का विसर्जन गंगा की बजाए मध्य गंग नहर समेत दूसरे जलाशयों में करते रहे हैं, लेकिन इस बार भक्त ब्रजघाट पहुंचकर गंगा में मूर्तियां विसर्जित कर रहे है। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम मीनू राणा और सीओ संतोष मिश्रा का कहना है कि हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों का किसी भी रूप में उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। अगर गंगा में मूर्तियों का विसर्जन हुआ है, तो फिर जांच कराकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed