{"_id":"822a2d7ed9ba3108bfd7e30c32db6e76","slug":"women-gives-challenge-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने डाला चैलेंज वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने डाला चैलेंज वोट
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव में मतदान के दौरान एक महिला का वोट किसी दूसरे व्यक्ति ने डाल दिया। महिला जब अपना वोट डालने बूथ पर पहुंची तो पीठासीन अधिकारी ने यह कहकर बूथ से बाहर कर दिया कि तुम्हारा वोट डल चुका है।
विज्ञापन
बसेला गांव के प्राथमिक विद्यालय के 8 वार्ड की मतदाता रूपरानी पत्नी बहादुर अपना पहचान पत्र लेकर वोट डालने के लिए पहुंची। पीठासीन अधिकारी ने जब महिला का नाम देखा तो कहा कि तु़म्हारा वोट डल गया।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने और एजेंटों के हस्तक्षेप पर पीठासीन अधिकारी ने उसका चैलेंज वोट डलवाया।