फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman dies after delivery, doctor accused of negligence

Hamirpur News: प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, doctor accused of negligence
मौदहा (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। पति ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कस्बा रागौल निवासी घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी रामबाई (25) को बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे अचानक पेट में दर्द हुआ। वह उसे लेकर सीएचसी मौदहा पहुंचे, जहां शाम करीब पांच बजे ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई। रामबाई ने एक बच्ची को जन्म दिया। घनश्याम ने कहा कि डिलीवरी के बाद रात 10 बजे तक पत्नी को होश नहीं आया। जब होश आया तो उसने पेट दर्द की शिकायत की। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संदीप पाल और डॉ. दीपिका पाल ने बताया कि इन्हें दिल की बीमारी है। हालांकि, घनश्याम का कहना है कि उसकी पत्नी को कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं रही। उसने बताया कि पूरी रात डॉक्टर इंजेक्शन और ड्रिप लगाते रहे, लेकिन शुक्रवार शाम पांच बजे तक हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शाम को जब पत्नी का शरीर ठंडा पड़ गया, तो आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने रामबाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घनश्याम ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। उसने सीएचसी मौदहा के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल के चिकित्सक अजय त्रिपाठी ने बताया कि मौदहा से महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने बताया कि डिलीवरी 24 घंटे पहले हुई थी और महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रजत रंजन तिवारी ने कहा कि महिला को भर्ती किया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि परिजन अक्सर इस तरह के मामलों में आरोप लगाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed