फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four people faint after dinner

Hamirpur News: रात के खाने के बाद चार लोग अचेत, बहू पर नींद की गोली खिलाने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four people faint after dinner
- बजेहटा में परिवार के चार लोगों की बिगड़ी हालत
विज्ञापन

- प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

फोटो- 22 एचएएमपी 39- छानी सीएचसी में उपचाराधीन परिवार के सदस्य। संवाद
फोटो- 22 एचएएमपी 40- छानी सीएचसी में मरीजों की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव में सोमवार रात खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह चारों के अचेत मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। परिवार के रिश्तेदार ने भोला परिहार के भांजे की पत्नी पर नींद की गोली खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों के साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
बजेहटा निवासी भोला परिहार की पत्नी रामदेवी (35), पुत्री नेहा (15), पुत्री खुशी (22) और भांजे कन्हैया की पत्नी सुनीता (35) की सोमवार रात खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चारों को गांव की बोलेरो से सीएचसी छानी पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन हरिराम ने आरोप लगाया कि सुनीता ने बच्चों को नींद की गोलियां खिला दीं। सुनीता माधौगढ़, जालौन की रहने वाली है और उसकी शादी जालौन के बंगरा गांव में हुई है। वह करीब चार दिन पहले बच्चे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बजेहटा आई थी। हालांकि पुलिस के अनुसार मौके से कोई संदिग्ध दवा या गोली बरामद नहीं हुई है। चिकित्सक ने नशीले पदार्थ के सेवन की जानकारी दी है, लेकिन किस पदार्थ का सेवन हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह के अनुसार अभी तक किसी घरेलू विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

सदर सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि बजेहटा में चार लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को सीएचसी छानी भेजा, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सक के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है और खतरे से बाहर हैं। बहू द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने के आरोपों के संबंध में आवश्यक जानकारी की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed