{"_id":"6ab2d3b7a806261ffa0a19aa","slug":"hockey-prowess-on-display-at-the-stadium-six-players-selected-for-the-divisional-trials-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-145425-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: स्टेडियम में दिखा हॉकी का दम, छह खिलाड़ी मंडल ट्रायल के लिए चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: स्टेडियम में दिखा हॉकी का दम, छह खिलाड़ी मंडल ट्रायल के लिए चुने
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 36- मंडल के लिए जिलास्तरीय ट्रायल देता हॉकी खिलाड़ी। संवाद

नौ खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, दिखाया बेहतर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सीनियर बालक हॉकी खिलाड़ियों के बीच मंडल ट्रायल के चयन की जंग हुई। मैदान पर खिलाड़ियों ने गोल के लिए जोर लगाया तो चयनकर्ताओं ने उनकी खेल क्षमता, प्रदर्शन और तालमेल को परखा। नौ खिलाड़ियों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ियों को चुना गया।
मंगलवार को जिला स्तरीय ट्रायल में कुल 09 खिलाड़ी मैदान पर उतरे। प्रदर्शन के आधार पर 06 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जबकि तीन खिलाड़ी अगले दौर में जगह नहीं बना सके। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों के मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर पूरी की गई। जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में कृष्ण निषाद, फरमान, आरुष, फैजान, आमिर खान और आदित्य वर्मा का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को अब 23 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडल की टीम का हिस्सा बनेंगे।
-- -- -- -- -- --
वाराणसी में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, वाराणसी में प्रस्तावित है। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। हमीरपुर के खिलाड़ियों में काफी क्षमता है और भरोसा है कि बेहतर खेल दिखाकर मंडल का नाम रोशन करेंगे।