{"_id":"6ab2d19c130f0da2b8056387","slug":"uproar-over-alleged-hunting-of-nilgai-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145400-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नीलगाय के कथित शिकार से हड़कंप, बाइक छोड़कर भागे शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नीलगाय के कथित शिकार से हड़कंप, बाइक छोड़कर भागे शिकारी
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 05- घटना स्थल पर मौजूद लोग। संवाद

= जंगल में नीलगाय का कटा सिर व मांस मिलने का दावा
= ग्रामीणों को मौके पर जाने से रोकने पर वन विभाग पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के भुगैचा गांव के जंगल में मंगलवार को नीलगाय के कथित शिकार की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वन विभाग की टीम ने उन्हें जंगल के अंदर जाने से रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारी मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पास के गांव के कुछ लोगों पर शिकार करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भुगैचा निवासी सत्यम सिंह, बलबान, शिवप्रताप सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में नीलगाय के शिकार की जानकारी मिलने पर कई लोग मौके की स्थिति देखने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद वन दरोगा वंदना त्रिपाठी ने ग्रामीणों को जंगल के अंदर जाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान कथित शिकारी मौके से निकल गए और अपनी बाइक वहीं छोड़ गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कटा सिर और मांस मिलने का दावा
वन क्षेत्राधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा वंदना त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां नीलगाय का कटा हुआ सिर और मांस पड़ा मिला। पास में एक बाइक भी खड़ी थी। बाइक के पास मिले एक व्यक्ति ने अपना नाम साहिल निवासी भटुरी बताया। वन विभाग की टीम ने उसे डायल 112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

वर्जन
वन विभाग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले में वन विभाग की ओर से दी जाने वाली शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से मिले व्यक्ति से पूछताछ सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। - योगेंद्र प्रताप सिंह, बिवांर थाना प्रभारी