फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman cried uncontrollably out of the bank

बैंक के बाहर फूट-फूटकर रोई महिला

Fri, 11 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman cried uncontrollably out of the bank
बैंक के बाहर खड़ी म‌हिला
पांच सौ व हजार के नोटाें के बंद होने बाद इन्हें बदलने को लेकर ग्रामीण क्षेत्राें में भी खासी गहमागहमी रही। जहां गांवाें के पोस्ट आफिसों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं बैंकाें में ग्र्रामीणाें की खासी भीड़ रही। लोग घंटो लाइन में लगने के बाद भी रुपये बदलवाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस प्रशासन बैंकाें में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद नजर आया। बीमार पति के इलाज के  लिए आई महिला बैंक के बाहर रो पड़ी। ग्रामीण क्षेत्राें में जायजा लेने पहुंची अमर अजाला टीम ने हकीकत परखी...
विज्ञापन


समय 11.30 सुबह
स्थान - सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र का उजनेड़ी गांव का डाक घर।
टीम के पहुंचने पर गांव के डाक घर में ताला पड़ा मिला। जानकारी करने पर सामने मकान में भैंस को चारा डाल रही महिला ने बताया कि पोस्टमास्टर नहीं हैं। उनके घर में केवल उनकी लड़की है, और कोई नहीं है। पूरा परिवार सुमेरपुर में है। एक युवक ने बताया कि पोस्टमास्टर बहुत कम आते हैं।
विज्ञापन


समय 12.00 बजे
स्थान - पौथिया गांव स्थित ओबीसी बैंक
बैंक के बाहर ग्रामीणाें की लंबी लाइन लगी थी। ललपुरा थाना पुलिस के कुछ जवान पेड़ के नीचे कुर्सियों में बैठे थे। जबकि दो जवान मेन गेट पर खड़े  लाइन लगवा रहे थे। एक सिपाही कैश काउंटर के निकट खड़ा निगरानी कर रहा था। बैंक प्रबंधक सहित पूरा स्टाप काम में व्यस्त मिला। हाल भी ग्राहकाें से खचाखच भरा था। प्रबंधक ने बताया कि गुरुवार को कुछ कैश पुराना आया था। जबकि बैंक में पहले से मौजूद कैश का वितरण कर रहे हैं। नोट बदलने के साथ जमा व निकासी का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज बैंक में कुल छह लाख कैश था जिसमें करीब तीन लाख बांटा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय 12.30 बजे
बैंक के बाहर कई घंटे से लाइन में लगी पौथिया निवासी महिला शशि अमर उजाला टीम को देखकर अचानक लाइन से बाहर निकली। पूछने पर फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि उसका पति काशी प्रसाद गंभीर रूप से बीमार है। आज इलाज के लिए ग्वालियर ले जाना है। साढे़ दस बजे से लाइन में लगी है। लेकिन अभी तक अंदर नहीं जा सकी है। इस पर अमर उजाला टीम ने महिला को बैंक प्रबंधक कृपाल साहू से मिलवाया। उन्हाेंने तुरंत महिला को दस हजार रुपये निकलवाकर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed