फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shyamji won an 11,000-rupee wrestling bout at the Nuria Dangal

Hamirpur News: न्यूरिया के दंगल में श्यामजी ने जीती 11 हजार की कुश्ती

Sun, 30 Aug 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shyamji won an 11,000-rupee wrestling bout at the Nuria Dangal
फोटो29एचएएमपी-16 दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
फोटो29एचएएमपी-16 दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन

= पहलवानों ने दिखाए दाव-पेच, दर्शकों ने बजाई तालियां

संवाद न्यूज एजेंसी
गहरौली (हमीरपुर)। न्यूरिया गांव में कजली महोत्सव के तहत शनिवार को तालाब के पास अखाड़े में पहलवानों के दाव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। दो दर्जन से अधिक कुश्तियों ने पूरे मैदान को रोमांच और तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। श्यामजी ने 11 हजार की कुश्ती जीती।
मुख्य अतिथि गोविंद दत्त द्विवेदी और अवधेश प्रजापति ने पहलवानों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और दंगल का शुभारंभ कराया। पहले मुकाबले में टेढ़ा के अंकित पहलवान ने बनारस के सियाराम पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की। इसके बाद दिल्ली के शोभित और कानपुर के मनीष पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। शोभित ने मनीष को हराकर 5100 रुपये का इनाम अपने नाम किया। पंजाब के बंटी और झांसी के श्याम जी के बीच हुई कुश्ती ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लंबे समय तक चले रोमांचक मुकाबले में श्याम जी ने बाजी मार ली। जीत के बाद आयोजक ग्राम प्रधान कन्हैया दीक्षित ने उन्हें 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।रेफरी की भूमिका धर्मेश और रमेश पहलवान ने निभाई। इस दौरान अंकित द्विवेदी, कपिल देव, जय नारायण तिवारी, चित्रकूट मंडल उपाध्यक्ष किसान यूनियन, आनंद द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार मुकाबले रहे बराबरी पर
दंगल में झांसी के राम सिंह, घाटमपुर के रणवीर, बांदा के रामनरेश और महोबा के सुनील समेत कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। चार मुकाबले बराबरी पर छूटे। किसी मुकाबले में पहलवानों ने पलटवार से दर्शकों को रोमांचित किया तो कहीं आखिरी क्षण तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
महोबा, गोंडा, रायबरेली के लिए खबर
दंगल में हुए रोमांचक मुकाबले
फोटो -28- तुर्रा गांव में कुश्ती मुकाबले में दांवपेंच आजमाते पहलवान व मौजूद ग्रामीण। संवाद
-तुर्रा गांव में वार्षिक मेले का आयोजन
बदौसा (बांदा)। क्षेत्र के तुर्रा गांव में शनिवार को ग्राम पंचायत की ओर से वार्षिक मेला आयोजित हुआ। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान आयोजित दंगल में विभिन्न जगहों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

मेला में दुकानें, खाने-पीने के स्टॉल, खिलौने और बिसातखाने की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों ने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। वार्षिक मेला में आयोजित दंगल की शुरूआत प्रधान सावित्री देवी ने कराई। कुश्ती प्रतियोगिता में महोबा के गोलू और मऊ के उमाशंकर, मऊ के सुदामा और मरका के बुद्धराज, गोंडा के उदयभान और रायबरेली के रामनारायण राय के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मरका के राजेश और महोबा के लवकुश के बीच हुई कुश्ती में लवकुश ने शानदार दांव लगाकर प्रतिद्वंद्वी को पटकनी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed