फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fake information about electrical short circuit creates panic in health department

Hamirpur News: विद्युत शॉर्ट सर्किट की फर्जी सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fake information about electrical short circuit creates panic in health department
- सूचना देने वाला मोबाइल नंबर आ रहा बंद, जांच कर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


कुरारा। क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगने और हादसे में 14 लोगों के झुलसने की फर्जी सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना 108 एंबुलेंस सेवा के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर दी गई। सूचना मिलते ही विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी। चार एंबुलेंस को मौके पर भेजने के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया।

जब 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो वहां ऐसी कोई घटना नहीं मिली और न किसी मकान में आग लगी और न कोई झुलसा हुआ मिला। काफी देर तक घटनास्थल की जानकारी करने के बाद सूचना के फर्जी होने की पुष्टि हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैयार किया गया और चार एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। बाद में 108 के मैनेजर ने सूचना फर्जी होने की जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से फर्जी सूचना दी गई थी, वह फिलहाल बंद आ रहा है। मोबाइल नंबर की जांच और टेस्टिंग कराने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के मैनेजर से कहा गया है। नंबर की जांच पूरी होने के बाद फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed