फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The Maudaha team won the hockey title by defeating Hamirpur 4-0

Hamirpur News: मौदहा की टीम ने हमीरपुर को 4-0 से हराकर जीता हॉकी का खिताब

Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The Maudaha team won the hockey title by defeating Hamirpur 4-0
फोटो29एचएएमपी02 शहर के स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद
फोटो29एचएएमपी- 02 शहर के स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

फोटो29एचएएमपी - 03 भाला फेंकता एथलेटिक्स। संवाद

फोटो29एचएएमपी - 06 दौड़ के लिए तैयार प्रतिभागी रेसर। संवाद

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर के स्टेडियम में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं

एथलेटिक्स में 151 खिलाड़ियों ने बिखेरा जोश और हुनर का जलवा

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर शनिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल प्रतिभाओं के जोश से गुलजार रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर अंडर-14 बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। हॉकी में रहमानियां इंटर कॉलेज मौदहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरदार पटेल इंटर कॉलेज हमीरपुर को 4-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में 151 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद व उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाने के साथ खेलों से जुड़े रहने के लिए स्पोर्ट्स बंधन कार्यक्रम भी कराया गया। इसके बाद उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया। अंडर-14 हॉकी के पहले सेमीफाइनल में रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा ने एमएसजी मौदहा को 1-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बुंदेला क्लब हमीरपुर ने सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला रहमानियां इंटर कॉलेज मौदहा और सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर के बीच खेला गया। रहमानिया की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया। टीम की ओर से आदित्य वर्मा और कृष्णा ने दो-दो गोल दागकर जीत की इबारत लिखी। सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
एडीएम ने पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला
विजेता और उपविजेता टीमों के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढाया। प्रतियोगिता में छह हॉकी टीमों के साथ 88 बालक और 63 बालिकाओं ने एथलेटिक्स में प्रतिभाग किया। जिला व्यायाम शिक्षक रवींद्र सिंह गौर, कनिष्ठ सहायक शुभम वर्मा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अब्दुल मतीन, विवेक द्विवेदी, अश्विनी पाल, पारितोष दीक्षित, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, जीतेंद्र सिंह यादव, रितेश कुमार ने आयोजन में सहयोग किया। संचालन जलीस खान ने किया।
---------------------------------------


ट्रैक पर रिया और आकिब का जलवा
एथलेटिक्स में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आकिब ने बाजी मारी। आदित्य दूसरे और नाहिद तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में राहिल प्रथम, रिशीकान्त द्वितीय और सौरभ तृतीय रहे। 400 मीटर में अभिमान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अजीत दूसरे और सत्यवीर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिया ने 100 और 200 मीटर दोनों दौड़ में पहला स्थान हासिल कर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया। 100 मीटर में आरुषि दूसरे और नन्दनी तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में तनु द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। 400 मीटर में सृष्टि प्रथम, काजल द्वितीय और मानवी तृतीय रहीं।
----------------------------
जेवलिन में शैलेंद्र व मैनका पाल रहे प्रथम
बालक वर्ग में जेवलिन थ्रो में 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, इसमें से शैलेन्द्र सिंह प्रथम रहे और डिस्कस थ्रो में आठ ने हिस्सा लिया लेकिन नैतिक को पहला स्थान मिला। इसी तरह बालिका वर्ग में जेवलिन थ्रो में 13 ने प्रतिभाग किया। इसमें मेनका पाल को पहला स्थान मिला। और डिस्कस थ्रो में 14 ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने पर मेनका को प्रथम स्थान हासिल हुआ।

फोटो29एचएएमपी02 शहर के स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद

फोटो29एचएएमपी02 शहर के स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed