{"_id":"6a57cc2baf41349c7c072e42","slug":"villagers-stepped-into-the-mud-carrying-the-tricolour-and-staged-a-protest-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-142587-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तिरंगा लेकर कीचड़ में उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तिरंगा लेकर कीचड़ में उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 26- तिरंगा लेकर सड़क निर्माण की मांग करते परसदवा डेरा के ग्रामीण। संवाद
हमीरपुर/मौदहा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसदवा डेरा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। पांच दिन पूर्व महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा लेकर बदहाल सड़क पर भरे कीचड़ में पैदल मार्च कर विरोध जताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताते चलें कि छानी गऊघाट से परसदवा डेरा को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क वर्ष 2019 में बुंदेलखंड विकास निधि योजना में शामिल की गई थी लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बारिश के सीजन में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
यदि गांव में कोई अचानक बीमार हो जाए या प्रसव होना हो तो लोगों को बैलगाड़ी या फिर चारपाई में मरीज को लादकर मुख्य सड़क तक आना पड़ता है। सड़क की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन व आमरण अनशन कर चुके हैं। बीते शनिवार को विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने अपने हक-अधिकार में, नारी है मैदान में और जिला प्रशासन शर्म करो, झूठे वादे बंद करो जैसे नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वायरल वीडियो में जिलाधिकारी से सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। साथ ही सड़क निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
मार्गों की कार्ययोजना तैयार कर शासन स्तर को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।