फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP 100 arrested for brother-in-law, arrested, arrested

यूपी 100 ने बंधुवा मजदूर को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
दो साल से बंध बने छत्तीसगढ़ के एक अधेड़ मजदूर को यूपी 100 टीम ने मुक्त कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने अधेड़ व आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पौसुरा गांव निवासी रामायण (48) पुत्र रामाधार ने बताया कि पिछले दो वर्ष पूर्व बांदा पैलानी निवासी सियाराम उसे काम दिलाने के नाम पर लाया था। कुछ दिन बाद अधेड़ मजदूर को सियाराम ने कोतवाली के कंजौली डेरा निवासी अपने रिश्तेदार रामशरण निषाद के सुपुर्द कर गया।
विज्ञापन


तबसे रामशरण उसे अपने खेत पर नलकूप में बंधुवा मजदूरी करवा रहा था। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे यूपी 100 टीम को बंधुवा मजदूरी बनाए जाने की सूचना मिली। वाहन के कमांडर रामबिलास शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बंधुआ मजदूर को मुक्त कराया। साथ ही आरोपी रामशरण को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर ने बताया कि उसने घर जाने का कई बार प्रयास लेकिन हर बार हत्या की धमकी दी जाती। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदजा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि मुक्त मजदूर को छत्तीसगढ़ उसके परिजनों के पास भिजवाने का भी इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed