फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ukraine's blasts are heard in the sleep of prestige

यूक्रेन के धमाके यादकर नींद में जग जाती है प्रतिष्ठा

Sun, 06 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ukraine's blasts are heard in the sleep of prestige
पैत्रक गांव सुरौली में प्रतिष्ठा गुप्ता का स्वागत करते दादा। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। शनिवार को सुबह यूक्रेन से लौटी कस्बे की एमबीबीएस छात्रा प्रतिष्ठा की रात परिजनों के साथ सुकून से गुजरी। लेकिन उसके अंदर यूक्रेन के धमाकों का मंजर अभी भी समाया हुआ है। रात में वह कई बार नींद में जागकर अचानक बिस्तर में बैठ गई। जिससे परिजन परेशान रहे। सभी बिटिया को धैर्य एवं साहस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग निवासी मेडिकल कारोबारी मुकेश गुप्ता की पुत्री प्रतिष्ठा यूक्रेन में रहकर पिछले डेढ़ वर्ष से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। 23 फरवरी तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन जैसे ही 24 फरवरी का आगाज हुआ रूसी टैंकों से गरजे गोलों ने प्रतिष्ठा की नींद उड़ा दी और वह स्वदेस आने के लिए परेशान हो उठी। किसी तरह वह यूक्रेन की राजधानी कीव से 28 फरवरी को बाहर आई। प्रतिष्ठा पांच मार्च को सुबह घर लौट आई। परिजनों को पाकर उसके आंसू निकल आए और उसने बताया कि वहां का मंजर बहुत ही भयावह है। रात दिन गोलों की धमक से धरती हिल रही है।
विज्ञापन

शनिवार की पहली रात उसके परिजनों संग घर में गुजरी। लेकिन उसके अंदर समाया भय अभी भी कायम है। मां मधु देवी, पिता मुकेश कुमार ने उसे दिलासा दिलाया कि उसे कोई खतरा नहीं है। वह भय त्याग कर चैन की नींद सोए। रविवार की सुबह वह पिता के साथ पैतृक गांव सुरौली चली गई। गांव पहुंचने पर उसे अजीब तरह का सुकून मिला। अब वह खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed