फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth struck by train while crossing the tracks.

Hamirpur News: पटरी पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया

Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth struck by train while crossing the tracks.
मौदहा (हमीरपुर)। रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका बायां हाथ कलाई से कट गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति (23) बुधवार सुबह रोज की तरह अरतरा रोड की ओर मॉर्निंगवॉक पर निकला था। रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वह इससे बचने के लिए रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और पटरी किनारे लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर एंबुलेंस कर्मी आकाश यादव और देवांश यादव मौके पर पहुंचे। बाबूलाल का बायां हाथ कलाई से कट गया था। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल के बड़े भाई निर्भय सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई रोज सुबह अरतरा रोड की ओर टहलने जाता था। बुधवार को हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed