फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   It took seven hours to find the fault, leaving a population of 70,000 without electricity.

Hamirpur News: फाॅल्ट ढूंढने में लग गए सात घंटे, 70 हजार की आबादी बिजली को तरसी

Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
It took seven hours to find the fault, leaving a population of 70,000 without electricity.
हमीरपुर। बीती मंगलवार शाम हुई आधा घंटा बारिश के बाद फिर से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। जिला मुख्यालय को आई सुमेरपुर व पतारा मेन लाइनों में फाल्ट की वजह से सात घंटे तक बिजली गुल रही। लोग उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने से पसीने से तरबतर रहे। इससे करीब 70 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे हुई बारिश के चलते जिला मुख्यालय की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। 132केवी सुमेरपुर सब स्टेशन से करीब दो किमी की दूरी पर एक इंसुलेटर में फाल्ट हो गया। इससे शहर को आई बिजली ठप हो गई। वहीं पतारा सब स्टेशन से जिला मुख्यालय को आई बिजली लाइन में एक इंसुलेटर फाल्ट हो गया। इससे यह लाइन भी ब्रेकडाउन हो गई। दोनों लाइनों में फाल्ट हो जाने से शहर के 25 वार्ड अंधेरे में डूब गए। इससे करीब 70 हजार से अधिक की आबादी उमस भरी गर्मी व मच्छरों के आतंक से सात घंटे तक जूझती रही।
विज्ञापन

रात एक बजे बहाल हो सकी पतारा लाइन
जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति शाम करीब छह बजे ठप हो जाने से विभाग के हाथ-पैर फूल गए। विद्युत कर्मियों की टीमें छह घंटे बाद फाल्ट ढूंढ पाईं। किसी तरह पतारा लाइन का इंसुलेटर बदलकर रात एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं सुमेरपुर लाइन को सुबह छह बजे ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्वर्टर भी दे गया जवाब
शहर के पतालेश्वर निवासी उपभोक्ता दिनेश सिंह ने बताया कि करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से उनका इन्वर्टर भी जवाब दे गया। इससे उमस भरी गर्मी व मच्छरों का सामना करना पड़ा। रात एक बजे आपूर्ति बहाल हो पाई है।

जरा सी बारिश में बेपटरी हो जाती बिजली
शहर के डिकी मोहल्ला निवासी रामू सोनकर ने बताया कि जरा सी बारिश में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। घर में इन्वर्टर न होने से रात भर सो नहीं सके। सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को उठानी पड़ी।

जिला अस्पताल की लाइन में फाॅल्ट
जिला अस्पताल को आई अंडर ग्राउंड लाइन में फाॅल्ट आने से मंगलवार सुबह से देर रात तक करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे डिजिटल एक्सरे का कार्य प्रभावित रहा। हालांकि अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं। -डॉ. आरएस प्रजापति, सीएमएस जिला अस्पताल।
बारिश के चलते पतारा व सुमेरपुर लाइन में फाल्ट हो गया था। बारिश व कीचड़ के चलते फाल्ट ढूंढने में काफी समय लग गया। किसी तरह रात एक बजे पतारा लाइन चालू कराई गई। वहीं सुमेरपुर लाइन सुबह छह बजे ठीक हो पाई हैं। दोनों लाइनों में एक-एक इंसुलेटर जले पाए गए हैं। -ज्ञानचंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत।

13 दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, एसडीएम से शिकायत
सरीला। क्षेत्र के रिरुवा बुजुर्ग गांव में बीते 13 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इससे ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। सूचना देने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम और उपखंड अधिकारी को शिकायती पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। ग्रामीण सोबरन सिंह, शिवनंदन, संदीप, शेरबहादुर, लल्लू, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र, भगवती प्रसाद, अशोक कुमार, हरगोविंद, रघुराज प्रताप समेत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते चार सितंबर से ट्रांसफार्मर खराब है। इसके गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। आरोप लगाया कि कई बार संबंधित एसडीओ और जेई को ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एसडीएम विकास कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed