फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two inspectors, three constables suspended for sale of ganja and gambling in the area

Hamirpur News: इलाके में गांजा बिक्री और जुआ होने पर दो दरोगा, तीन सिपाही निलंबित

Mon, 12 Aug 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two inspectors, three constables suspended for sale of ganja and gambling in the area
हमीरपुर। गांजा बिक्री और जुए की फड़ लगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने लापरवाही बरतने में दो दरोगा और तीन सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं गांजा बिक्री करने वाली महिला व खरीदार पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वहीं एसपी ने जब निलंबन की कार्रवाई की तब एक सिपाही अवकाश पर था। उसका प्रार्थना पत्र भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों मौदहा कस्बे में एक वीडियो गांजा बिक्री का वायरल हो रहा था। दूसरा मामला मुख्यालय के भिलावां इलाके में यमुना नदी किनारे जुए के फड़ में छह से अधिक जुआरी हार-जीत की बाजी लगाते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने बताया कि दोनों वीडियो की जांच के बाद मौदहा के हल्का इंचार्ज दरोगा हरिद्वार प्रसाद और बीट सिपाही प्रेमशंकर पांडेय को निलंबित कर दिया है।
वहीं, जुआ के फड़ लगने के मामले में भिलावां के हल्का इंचार्ज शाहजहां अली, सिपाही नरेंद्र व शमशाद को निलंबित किया गया है। मौदहा कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि कस्बे फत्तेपुर के पास गुमटी में महिला माया गांजा बेच रही थी।
वीडियो में गांजा खरीदने वाले प्रवीन को गिरफ्तार किया गया है। माया के पास से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि सिपाही ने नियमावली के विरुद्ध अपना प्रार्थना पत्र कर दिया है। अगर वह अवकाश पर था तो उसे अपना पक्ष उनके सामने रखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed