फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck and Damfer collision

ओवरटेक करने में हाइवे पर ट्रक व डंफर की भिड़ंत

Fri, 20 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck and Damfer collision

बीती देर रात मुख्यालय स्थित हाइवे में बेतवा पुल पार ओवरटेक करने के दौरान

विज्ञापन
एक ट्रक व डंफर की भिड़ंत हो गई। जिसमें डंफर का खलासी घायल हो गया। गुरुवार दोपहर क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के जरिए हटाने के दौरान लगभग दो घंटे तक हाइवे में जाम लगा रहा। जिसमें कई स्कूली बसें व प्राइवेट वाहन फ ंसे रहे।

बुधवार रात 2 बजे हाइवे पर बने बेतवा पुल के समाप्त होते ही एक खाली तेज गति ट्रक मौरंग खदान जा रहा था। तभी सामने से आ रहे मौरंग लदे डंफर से टकरा गया। यह हादसा ओवरटेक करने में हुआ। भिड़ंत में डंफर का खलासी घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहन रात से लेकर गुरुवार तक हाइवे की सड़क में खड़े रहे।

जाम न लगे इस पर यातायात प्रभारी ने कोई पहल नहीं की। गुरुवार दोपहर ट्रक मालिकों ने पुलिस की मदद से क्रेन के सहारे ट्रकों को हटवाया, जिससे दो घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। जाम में 108 व 102 नंबर एंबुलेंस भी फंस गई। 108 नंबर एंबुलेंस में डांडीपुर गांव के शंकर का 10 माह का बच्चा डायरिया से ग्रसित होने पर फंस गया।

किसी तरह इस एंबुलेंस को निकाला गया। इसी तरह जाम में महर्षि विद्या मंदिर की आधा दर्जन से अधिक बसें भी फंसी रही। करीब 1.30 बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बावजूद बच्चे 3 बजे के बाद ही अपने घरों को पहुंच सके । वही जाम में प्राइवेट वाहनों के फं से होने से यात्री बिलबिलाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed