{"_id":"64d930ef1a2221be010c2a75","slug":"trouble-due-to-non-availability-of-specialist-doctors-in-arogya-mela-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-1767-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डाॅक्टरों के न आने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डाॅक्टरों के न आने से परेशानी
विज्ञापन
गहरौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे आरोग्य मेले में 66 मरीजों ने निशुल्क इलाज कराया। सर्वाधिक मरीज बुखार, स्किन व आंखों से संबंधित पाए गए। वहीं आरोग्य मेले में कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंचे।
मुस्करा क्षेत्र में रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में प्रयासों के बाद भी मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। मेले में मरीजों के न पहुंचने को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पीयूष गुरुदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री गाइड लाइन के तहत आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों को बैठने के स्पष्ट निर्देश हैं। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के न पहुंचने के कारण आयुर्वेदिक चिकित्सकों से ही ग्रामीणों को इलाज कराना पड़ रहा है। जिसके चलते मरीजों की संख्या भी नहीं बढ़ पा रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहरौली में बीएएमएस डॉ. मनोज कुशवाहा व होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. इला की देखरेख में 17 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। वहीं बिहूनी कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. खेमराज की देखरेख में 25 मरीजों का इलाज करने के साथ दवाएं वितरित की गई। जबकि रुरीपारा स्वास्थ्य केंद्र में बीएएमएस डॉ. हेमंत दसारिया व अमिता यादव ने 24 मरीजों का निशुल्क इलाज किया। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में सर्वाधिक मरीज आंखों से संबंधित पाए गए।