{"_id":"63ebcac3d5b7c0ab8d0ca578","slug":"trauma-center-to-be-built-in-sumerpur-proposal-sent-hamirpur-news-c-12-1-80150-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुमेरपुर में बनेगा ट्रामा सेंटर, प्रस्ताव भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुमेरपुर में बनेगा ट्रामा सेंटर, प्रस्ताव भेजा गया
Tue, 14 Feb 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर में ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
कानपुर-सागर हाईवे पर मुख्यालय हमीरपुर से लेकर मौदहा तक सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसे फोरलेन करने व इस पर डिवाइडर बनाने की मांग चल रही है। अब ट्रामा सेंटर बनाने का फैसला लिया है। सीएमओ ने अधीक्षण अभियंता स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को भेजे पत्र में बताया है कि दो एकड़ भूमि में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरुआ सुमेरपुर में 1500 वर्ग मीटर भूमि समतल उपलब्ध है। यहां बांदा में 75 किलोमीटर और कानपुर में 85 किलोमीटर दूर ट्रामा सेंटर है। जनहित में ट्रामा सेंटर के लिए स्वीकृति प्रदान करें।
सीएमएस डॉ. राम अवतार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में ट्रामा सेंटर के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।