{"_id":"6a9daefaee919502b6080c3d","slug":"assailants-fired-in-the-air-barged-into-the-house-and-beat-up-the-occupants-three-injured-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144739-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हवाई फायरिंग कर घर में घुसकर पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हवाई फायरिंग कर घर में घुसकर पीटा, तीन घायल
विज्ञापन
सरीला। कस्बा में रविवार रात एक घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। हवाई फायरिंग का भी आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया है। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं।
घायल पुष्पेंद्र ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे थे। इसकी उन्होंने शिकायत की थी। इस पर आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे थे। पुष्पेंद्र के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे 15 से 20 लोग घात लगाकर पैदल घर पहुंचे। आरोप है कि पहले हवाई फायरिंग की गई और इसके बाद घर में घुसकर डंडों से पिटाई कर दी। सूचना पर सरीला चौकी प्रभारी ईश्वर नारायण पांडेय और जरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। मौके से एक खाली कारतूस मिलने की बात सामने आई है।
जरिया थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। थाना प्रभारी ने हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।