{"_id":"6a9db10a7c1e111f5e0c6944","slug":"underpass-overflowing-traffic-halted-on-ingohta-artara-road-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144716-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अंडरपास लबालब... इंगोहटा अरतरा मार्ग से आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अंडरपास लबालब... इंगोहटा अरतरा मार्ग से आवागमन ठप
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपपी 08- इंगोहटा में निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में भरा पानी। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा-अरतरा मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज और रेलवे गेट संख्या 26 पर बने अंडरपास ग्रामीणों के लिए राहत की जगह आफत बन गए हैं। भारी जलभराव और अधूरे निर्माण के चलते प्रमुख मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। किसानों, स्कूली बच्चों, फैक्टरी कर्मियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीण रामफूल, हरिया, गणेशा, मुरलीधर, गनपत, महादेव, सिद्धा, गजोधर, सम्मी, अनुरुद्ध, सुमिरन, कृपाल, अशोक आदि ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे गेट संख्या 26 का अंडरपास पानी से लबालब भरा हुआ है। वहीं गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरपास की स्थिति भी खराब है। कार्यदायी संस्था द्वारा दो पुरानी पुलियों को तोड़ दिए जाने से आसपास के खेतों का पानी बहकर निर्माणाधीन अंडरपास में जमा हो रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से दोनों रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद है।
यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। किसान इसी रास्ते खेतों तक पहुंचते हैं। आसपास के गांवों के बच्चे इंगोहटा के विद्यालयों में पढ़ने आते हैं, जबकि दर्जनों मजदूर प्रतिदिन सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में ड्यूटी करने जाते हैं। ग्रामीणों ने रेलवे व जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अंडरपास का स्थायी निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था पूरी होने तक आवागमन के लिए तत्काल सुरक्षित अस्थायी मार्ग (डायवर्जन) बनाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।