फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur-Kalpi Highway in bad shape; potholes causing misery.

Hamirpur News: हमीरपुर-कालपी हाईवे बदहाल, गड्ढे दे रहे दर्द

Mon, 07 Sep 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur-Kalpi Highway in bad shape; potholes causing misery.
कुरारा (हमीरपुर)। हमीरपुर-कालपी फोरलेन हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर हिस्से की सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर सफर करना और भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र से गुजरने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े व भारी करीब पांच हजार से अधिक वाहनों का आवागमन रहता है। सड़क से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ रहा है। कई जगह सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहनों की रफ्तार थम जाती है। दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह मार्ग परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या सरसई से कुरारा, कुरारा से झलोखर और कुशमरा गांव तक होती है। यहां हाईवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आए दिन वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed