{"_id":"82899f1f3f6215dd9b4d0a0b49f012c4","slug":"trader-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में व्यापारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर कुंडौरा के पास कुत्ते से टकराकर स्कूटी सवार व्यापारी घायल हो गया। एसपी ने उसे सड़क पर पड़े देखा तो अस्पताल भेजा। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मुख्यालय के सुनराही गली निवासी विवेक गुप्ता (35) स्कूटी से पिता लक्ष्मीनारायण की कुंडौरा स्थित आटा मील आया था। पिता से मिलकर लौटने के दौरान विवेक की स्कूटी से कुत्ता टकरा गया।
विज्ञापन
हादसे में विवेक बुरी तरह घायल हो गया। उसी समय एसपी मुनीराज जी वहां से गुजरे तो उन्होंने घायल युवक को सड़क पर पड़े देख तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन
विवेक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। साथ ही इसकी सूचना थाना सुमेरपुर में दी। इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया।
एसपी ने चलाई 16 किमी साइकिल
पूर्व एसपी एके एंटोनी अपनी अनोखी कार्यशैली के लिए चर्चित थे। अब वर्तमान एसपी मुनीराज जी भी उसी राह पर चल पड़े हैं। रविवार को वह मुख्यालय से 16 किमी साइकिल चलाकर कुंडौरा पहुंचे। रास्ते में घायल विवेक की मदद का भरसक प्रयास भी किया।
कस्बा व कुंडौरा के लोगों को पता चला कि नए कप्तान 16 किमी दूर मुख्यालय से साइकिल चलाकर आए हैं तो उन्होंने इसकी सराहना की। वहीं कप्तान के साइकिल भ्रमण की जानकारी जब थाने की पुलिस को हुई तो उनके होश उड़ गए। उनका यह कार्यक्रम गोपनीय बना रहता, लेकिन एक्सीडेंट की सूचना से थाना पुलिस को जानकारी हुई और वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। चर्चा ये भी रही कि एसपी गुप्त रूप से आपराधिक गतिविधियों को परखने में जुटे हैं।