फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor reflex, death of laborer

ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की दबकर मौत

Thu, 17 May 2018 10:45 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Thu, 17 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor reflex, death of laborer
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रिया थाने के पहरा मोड़ पर मौरंग भरने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बैठे एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दो लोग बच गए। मृतक के छोटे भाई ने चालक सहित एक युुवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन



जरिया थाने के रिगवारा खुर्द निवासी देवीचरन श्रीवास ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके चार पुत्र दयानंद, हरीदास, जयराम और चरन सिंह है। बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे गांव का शिवपाल पुत्र उदयभान और मिलन पुत्र प्रतिपाल उसके घर आए।
विज्ञापन


दोनों ने उसके पुत्र हरीदास (24) को ट्रैक्टर पर मौरंग भरने के लिए साथ चलने की बात कह लिवाकर ले गए। बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पहरा मोड के पास ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उसके पुत्र हरीदास की मौत हो गई। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक शिवपाल शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था। बताया कि ट्रैक्टर पलटने पर शिवपाल और मिलन ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई जयराम ने आरोप लगाया कि शिवपाल के भाई रविंद्र से उसका चार माह पहले झगड़ा हो गया था। तब धमकी दी थी कि उसे और उसके भाई को जान से मार डालेंगे। मृतक के भाई जयराम ने चालक शिवपाल और मिलन के विरुद्ध जरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


जयराम ने बताया कि उसका बड़ा भाई हरीदास इटावा में ईट भट्ठों पर मेहनत मजदूरी का परिवार चलता था। 15 दिन पहले वह इटावा से गांव आया था। शादी के अभी एक साल भी नहीं हुए थे। हरीदास की मौत होने पर पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष रामजीत गौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed