{"_id":"13e34f6ec82dc1029605465589fcfd42","slug":"three-more-patient-of-dengu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और मरीजों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और मरीजों को डेंगू
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलहरा गांव में तीन और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव पहुंची। टीम ने 168 मरीजों की रक्त की स्लाइड बनाई है। सीएमओ ने भी मलहरा गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
क्षेत्र के डामर, देवीगंज और मलहरा गांव में डेंगू का भीषण प्रकोप है, डामर गांव में ऐसे मरीजों की संख्या 40 के ऊपर पहुंच चुकी है। विभिन्न अस्पतालों में लोग उपचार करवा रहे हैं। वहीं यादव के गांव मलहरा में किशोर की मौत के बाद डेंगू की दहशत है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंचिकित्साधिकारी पीके सिंह ने बताया कि गांव में बुखार के 168 रोगियों का परीक्षण किया गया। उनकी रक्त पट्टिका बनाई गई। तीन रोगियों में डेंगू बुखार के लक्षण मिलने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं तीन रोगियों में मलेरिया निकला है।
विज्ञापन
मुख्य चिकि त्साधिकारी डॉ. श्रीराम सोनी ने रविवार को गंाव का दौरा किया और सफ ाई की अपील की। फ ॉगिंग भी कराई गई। सीएमओ ने कहा कि विद्यालय के पास श्रमदान कर गड्ढों को भराया जाए।