फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three autos and two heavy vehicles carrying school children seized

Hamirpur News: स्कूली बच्चों को ले जा रहे तीन आटो व दो भारी वाहन सीज

Fri, 03 Nov 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three autos and two heavy vehicles carrying school children seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। यातायात माह के अन्तर्गत शुक्रवार को जिले भर में अभियान चलाकर दो भारी वाहनों को सीज करते हुए 200 वाहनों का चालान किया है। जिनसे 2.86 लाख जुर्माना वसूला गया। वहीं एआरटिओ विभाग ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे तीन ऑटो सीज किए हैं।
जिले में भर में यातायात माह अभियान के तहत कार्रवाई की गई। यातायात सीओ घनश्याम सिंह ने अभियान चलाकर हेलमेट, सीटबेल्ट व बिना डीएल सड़कों में फर्राटा भर रहे 200 वाहनों का चालान किया गया। जिनसे 2.86 लाख जुर्माना वसूला गया। वहीं शहर के लक्ष्मी बाई चौराहा के पास एक मौरंग भरा डंपर सीज किया गया। साथ ही एक अन्य वाहन पर सीज की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार पीटीओ चंदन पांडेय ने मौदहा कस्बा में अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को ले जा रहे तीन ऑटो सीज किए हैं। साथ ही दो ओमिनी वाहनों पर चालान की कार्यवाही की है। जिससे वाहन मालिकों पर हड़कंप मचा रहा है।
विज्ञापन

--------------
जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात सीओ घनश्याम सिंह व एआरटिओ प्रर्वतन अमिताभ राय की अध्यक्षता में यातायात माह पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर यातायात प्रभारी हरेंदर सिंह, प्रधानाचार्य राम प्रकाश गुप्ता सहित सभी अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आदेश का नहीं हो रहा पालन
मौदहा। गुरुवार को कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र में मान्यता प्राप्त, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रधानाचार्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रामगोपाल वर्मा ने की थी। बीडीओ ने स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड के साथ ही स्कूल वाहन के चालक का लाईसेंस, वाहन के रंग और स्कूल वाहन पर बच्चों की क्षमता के साथ ही स्कूल वाहन में स्पीड डिवाइस सिस्टम लगाने का दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन, आदेश के मात्र 24 घंटे के अंदर धज्जियां उड़ाती दिखी। शुक्रवार दोपहर कस्बे के बड़े चौराहे के निकट एक स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर जाते समय परिवहन अधिकारी ने पकड़ लिया। बीडीओ ने कहा कि अभी उन्हें ऐसे मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा मामला है, तो कार्यवाही की जाएगी।

--------------
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका
मौदहा। शुक्रवार की शाम कस्बे के थाना चौराहा में बीएचयू में हुई छात्रा से छेड़छाड़ और उस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूका। इस दौरान एबीवीपी के युवाओं ने जमकर आक्रोश जताया और कहा कि अभी आंदोलन की शुरुआत हुई है। यह आंदोलन जिला और प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed