फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The DM, along with the SP, reviewed the preparations for the Teeja Mahotsav.

Hamirpur News: डीएम ने एसपी संग तीजा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The DM, along with the SP, reviewed the preparations for the Teeja Mahotsav.
भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य को हरचंदन तालाब में मजबूत सुरक्षा घेरा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शोभायात्रा मार्ग को भी पूरी तरह दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को असुविधा न होने देने पर जोर दिया। उन्होंने पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे सहित संबंधित विभागों के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पशु बाजार मेला मैदान में मेला थाना स्थापित होगा। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था इसी से संभाली जाएगी। मेला क्षेत्र को कई खंडों में बांटा जाएगा, जहां पर्याप्त पुलिस बल और संबंधित क्षेत्राधिकारी तैनात होंगे। बांदा, चित्रकूट और महोबा सहित अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। झूलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने मेला कमेटियों के साथ की बैठक

एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ सदर यशपाल सिंह ने थाने में तीजा महोत्सव की विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कमेटियों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित उर्फ बब्बू भैया, महेश भदौरिया, नवल दाऊ, जयकरण सिंह, कुंज बिहारी पांडेय, संजीव पांडेय, सोनू तिवारी, अनुपम मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, हर्ष गुप्ता, अंकित सिंह रानू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed