{"_id":"6aa054f4cee781e4f60e5842","slug":"tractor-trolley-loaded-with-poles-overturns-driver-survives-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-144806-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खंभों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खंभों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बचा चालक
विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी- 24कस्बा स्थिति पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पलटा ट्रैक्टर। संवाद
सरीला। ममना रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को विद्युत खंभों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बोलेरो को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। ट्रॉली बीच सड़क पर तिरछी हो जाने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
ट्रैक्टर चालक कल्लू हमीरपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में विद्युत खंभे लादकर सरीला पावर हाउस जा रहा था। पेट्रोल पंप के सामने आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलट गया और ट्रॉली सड़क पर तिरछी हो गई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई।
सूचना पर आई पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। चौकी प्रभारी ईश्वर नारायण पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर के पहिए का एक्सल टूटने के कारण वह पलट गया। दूसरे ट्रैक्टर की मदद से उसे सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।