फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The second youth injured in the road accident also succumbed to his injuries.

Hamirpur News: सड़क दुर्घटना में घायल हुए दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा

Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The second youth injured in the road accident also succumbed to his injuries.
फोटो 24 एचएएमपी 05- मृतक रोहित की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : 1
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा कस्बे में हमीरपुर रोड स्थित शिव मंदिर के पास सोमवार देर रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी सीएचसी में इलाज के दाैरान माैत हो गई। उसके साथी की घटनास्थल पर ही माैत हो गई थी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम महरा निवासी रोहित (26 वर्ष) साथी सुदर्शन लोधी (18 वर्ष) के साथ घरेलू सामान खरीदने मुस्करा आया था। दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे तभी शिव मंदिर के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई थी। परिजन का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन की दिशा बदल दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सुदर्शन को सीएचसी मुस्करा पहुंचाया जहां उपचार के दौरान सुदर्शन ने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर ग्राम उमरी का था। ट्रैक्टर चालक की पहचान उमरी निवासी छोटा यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed