{"_id":"60d60a5d8ebc3e2d964bc0e3","slug":"the-old-shepherd-was-hit-by-the-tractor-driver-died-hamirpur-news-knp636320438","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ चरवाहे को ट्रैक्टर चालक ने पीछे टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घ चरवाहे को ट्रैक्टर चालक ने पीछे टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
बिवार (हमीरपुर)। सड़क किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग चरवाहे को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। बुजुर्ग को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर घायल की मौत हो गई।
बिवांर कस्बा निवासी मन्नू श्रीवास (75) शुक्रवार की दोपहर बिवांर हमीरपुर मार्ग पर सड़क किनारे किनारे बकरी चरा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास किसी ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। बिवांर के सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। बिवांर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ट्रैक्टर निवादा गांव का बताया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक के कोई पुत्र नहीं है। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वृद्ध भूमिहीन बताया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड ट्रैक्टर दिन रात सड़कों में तेज रफ्तार से फर्राटा भरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।