फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The old man lives by hanging

वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 06 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
The old man lives by hanging

मझगवां थाने के अटगांव में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अटगांव निवासी हरीराम (75) पुत्र सरमान अनुरागी के पास करीब 4 बीघा पट्टे की जमीन है। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। तीन साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।

उसकी दो पुत्रियां सोमवती और विद्या हैं। सोमवती मुस्करा थाने के ऐंझी और विद्या खरेला गांव में ब्याही हैं। विद्या के पति खरेला निवासी भोला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके ससुर हरीराम खरेला से अटगांव आए थे।

शनिवार सुबह घर के बाहर कुएं के पास ग्रामीणों से बातचीत करते रहे। कुछ देर बाद उठकर घर चले आए गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच ऐंझी गांव निवासी साढ़ू रामकृपाल ने ससुर को फोन किया।

फोन नहीं उठा तो रामकृपाल ने पड़ोसी सूरज के मोबाइल पर फोन कर ससुर से बात कराने को कहा। जब पड़ोसी फोन लेकर हरीराम के घर पहुंचा और खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला।

अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने झांककर देखा तो उसका शव फांसी पर लटका था। मृतक के पारिवारिक भतीजे ने थाने में घटना की सूचना दी।

दामाद भोला ने बताया कि तीन दिन पहले उसने ससुर को गांव जाने से रोका था। लेकिन वह नहीं माने। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed