फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The death of the young man from the truck crushing

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Mon, 31 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the truck crushing

भरुआसुमेरपुर स्थित नेशनल हाईवे में वन विभाग द्वारा

विज्ञापन
बनवाए जा रहे ट्रीगार्ड निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए मजदूरों ने शव को रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद जाम खत्म हो सका।

सोमवार शाम 4 बजे नेशनल हाइवे में वन विभाग द्वारा बनवाए जा रहे ट्री गार्ड बनाने का काम चंदपुरवा गेट के समीप हो रहा था। पौथिया निवासी मजदूर अनिल (22) पुत्र जयराम प्रजापति तथा कुंडौरा निवासी सुरेश पुत्र गोपाल धोबी कार्य कर रहे थे।

तभी कबरई की ओर से गिट्टी भरकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने अनिल व सुरेश को कुचलता निकल गया। हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक को राहगीरों ने फैक्ट्री एरिया के पास दबोचने के बाद पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान मजदूरों ने मृतक के शव को हाइवे में रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed