{"_id":"578d1c8a4f1c1b624fc4be60","slug":"the-death-of-the-child-victims-of-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर लगे विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से चार साल की मासूम बालिका की मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, जिले की सीमा से सटे धसान नदी के पार जनपद झांसी के मोतीकटरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से भाई-बहन झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा निवासी धनीराम ने बताया कि घर के बाहर कुछ दूर पर विद्युत पोल लगा है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी पुत्री आरती (4) व अन्य बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते आरती ने करंट में उतरे पोल को छू लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। झांसी जनपद के मोतीकटरा गांव के बाहर हरदौल बाबा के चबूतरे के पास विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। इसी ट्रांसफार्मर से सटकर एक हैंडपंप लगा है। जिससे ग्रामीण पानी भरते हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 11 बजे रामकिशोर साहू की पुत्री बबीता(18) अपने दो वर्षीय भाई अमित के साथ हैंडपंप पर नहा रही थी। तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ छोटा ट्रांसफार्मर फट गया। जिससे उसमें भरा तेल हैंडपंप पर नहा रही बबीता और उसके भाई पर गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी में उपचार चल रहा है।