फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uttam Teron from Assam to receive the Brahmanand Award.

Hamirpur News: असम के उत्तम टेरोन को मिलेगा ब्रह्मानंद पुरस्कार

Wed, 26 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uttam Teron from Assam to receive the Brahmanand Award.
राठ (हमीरपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में 23 वर्षों के उत्कृष्ट कार्य के लिए पारिजात अकादमी के संस्थापक उत्तम टेरोन को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 13 सितंबर को स्वामी ब्रह्मानंद के निर्वाण दिवस पर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

टेरोन को यह पुरस्कार वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आवास और जीवन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उनके प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समिति के सचिव नरेंद्र सिंह लोधी ने इस चयन की जानकारी दी। असम के पंजाबारी, गुवाहाटी निवासी प्राचुर्य बरूआ के प्रस्ताव पर नाम तय हुआ। उत्तम टेरोन ने 2003 में पामोही में पारिजात अकादमी की स्थापना की थी।
विज्ञापन

पिछले दो दशकों में, यह संस्था प्रतिवर्ष लगभग 500 सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है।
पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, स्वामी जी की कांस्य प्रतिमा, कांस्य पदक और अंग वस्त्र प्रदान किए जाएंगे। उत्तम टेरोन को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें पूर्वी भारत महिला संघ सामाजिक सेवा पुरस्कार (2009) और सीएनएन आईबीएन हीरोज पुरस्कार (2011) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed