नदी में डूबने से बालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया/ छानी (हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के बजेहटा गांव में बेतवा नदी किनारे स्थित मंदिर में चल रहे भंडारे के दौरान नदी में नहाने गए दो बच्चों में से एक की डूबकर मौत हो गई जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने बचा लिया। बजेहटा गांव में बेतवा नदी किनारे स्थित सिद्ध बाबा मंदिर का एक धार्मिक स्थान है। जहां श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। बुधवार को भागवत समापन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। इनमें गांव निवासी लल्ला निगम का पुत्र हिमांशु उर्फ गुल्ली आठ व सुरेंद्र सिंह उर्फ भल्लू का पुत्र नागेंद्र 10 भी भंडारे में प्रसाद खाने के लिए चले गए। भंडारे में प्रसाद खाने के बाद दोनों बेतवा नदी में नहाने चले गए। जहां दोनों मौरंग के खुदे गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। इनके शोर मचाने पर भंडारे में मौजूद ग्रामीण दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने हिमांशु को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन नागेंद्र की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना से बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि नदी में अवैध खनन के चलते बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनकी गहराई का किसी को पता नहीं चलता है। इसी के चलते यह घटना घटित हुई है। घटना की सूचना ललपुरा थाना पुलिस को दी गई। जिस पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों की मांग पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।